Aarti Shri Sai Guruvar Ki lyrics in Hindi (*आरती श्री साईं गुरुवर की परमानंद सदा सुरवर की*), this is a best devotional song. We hope you enjoy this Aarti lyrics with video.
आरती श्री साईं गुरुवर की परमानंद सदा सुरवर की भजन लिरिक्स
आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानंद सदा सुरवर की।।
जाकी कृपा विपुल सुखकारी,
दु:ख शोक संकट भयहारी,
शिरडी में अवतार रचाया,
चमत्कार से जग हर्षाया,
आरती श्रीं साईं गुरुवर की,
परमानंद सदा सुरवर की।।
कितने भक्त शरण में आये,
सब सुख शांति चिरंतन पाये,
भाव धरे जो मन में जैसा,
पावत अनुभव वो ही वैसा,
आरती श्रीं साईं गुरुवर की,
परमानंद सदा सुरवर की।।
गुरु की उदी लगावे तन को,
समाधान लाभत उस मन को,
साईं नाम सदा जो गावे,
सो फल जग में शाश्वत पावे,
आरती श्रीं साईं गुरुवर की,
परमानंद सदा सुरवर की।।
गुरुवासर करी पूजा सेवा,
उस पर कृपा करत गुरुदेवा,
राम कृष्ण हनुमान रूप में,
जानत जो श्रध्दा धर मन में,
आरती श्रीं साईं गुरुवर की,
परमानंद सदा सुरवर की।।
विविध धर्म के सेवक आते,
दर्शन कर इच्छित फल पाते,
साईं बाबा की जय बोलो,
अंतर्मन में आनंद घोलो,
आरती श्रीं साईं गुरुवर की,
परमानंद सदा सुरवर की।।
साईं दास आरती गावे,
बसी घर में सुख मंगल पावे,
आरती श्रीं साईं गुरुवर की,
परमानंद सदा सुरवर की।।
आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानंद सदा सुरवर की।।
Music Video Aarti Shri Sai Guruvar Ki Bhajan
A little request. Do you like Aarti Shri Sai Guruvar Ki Bhajan Lyrics. So please share it. Because it will only take you a minute or so to share. But it will provide enthusiasm and courage for us. With the help of which we will continue to bring you lyrics of all new songs in the same way.