पर्दा ना कर पुजारी Parda Na Kar Pujari Dikhane De Radha Pyari Bhajan Lyrics in Hindi

Parda Na Kar Pujari Dikhane De Radha Pyari Bhajan lyrics in Hindi (*पर्दा ना कर पुजारी*), this is a best devotional song. We hope you enjoy this Krishan Bhajan lyrics with video.

Parda Na Kar Pujari Dikhane De Radha Pyari Bhajan Lyrics in Hindi

र्दा ना कर पुजारी
दिखने दे राधा प्यारी
मेरे पास वक्त कम है
और बात है ढेर सारी
पर्दा ना कर पुजारी
दिखने दे राधा प्यारी।

कहने दे मुझको मेरे
मन में जो चल रहा है
इक आस के सहारे
जीवन निकल रहा है
बड़ी मुश्किल को सहकर
आई है मेरी बारी
पर्दा ना कर पुजारी
दिखने दे राधा प्यारी।

जग ने जो तीर मारे
मैं थक के गिर पड़ी थी
जब होश आई मुझको
श्यामा सामने खड़ी थी
फिर हाथ ऐसा थामा
चढ़ी नाम की खुमारी
पर्दा ना कर पुजारी
दिखने दे राधा प्यारी।

भव सिंधु में गिरी थी
कैसे मुझे उबारा
मैं खुद नहीं हूँ आई
इनका हुआ इशारा
क्या क्या सुनाये तुमको
हरिदासी ये बिचारी
पर्दा ना कर पुजारी
दिखने दे राधा प्यारी।

पर्दा ना कर पुजारी
दिखने दे राधा प्यारी
मेरे पास वक्त कम है
और बात है ढेर सारी
पर्दा ना कर पुजारी
दिखने दे राधा प्यारी।

Music Video of Parda Na Kar Pujari Dikhane De Radha Pyari Bhajan Song